कमालगंज क्षेत्र पंचायत पद के12 नामांकन निरस्त

Uncategorized

upp 123फर्रुखाबाद:(कमालगंज) व्लाक कार्यालय में चल रहे नामांकन जाँच प्रक्रिया में वीडीसी पद के लिये 12 नामांकन विभिन्य कागजातों के पूर्ण ना होने के कारण निरस्त कर दिये गये|

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये बीते दिन 139 पदों के लिये 894 नामाकंन किये गये थे| जिसकी गुरुवार को जाँच की गयी| जाँच के दौरान 12 वीडीसी प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया| जिसमे कई के प्रस्तावक व अन्य कागजात ठीक नही पाये गये| जिस कारण 12 दावेदारो का पर्चा निरस्त कर दिया गया|
ग्राम गौसपुर में बीडीसी प्रत्याशी निर्विरोध होने के आसार
व्लाक क्षेत्र के ग्राम गौसपुर में दो दावेदारो ने साजिद व नन्द किशोर ने बीडीसी पद नामाकंन किये थे| जिसमे गुरुवार को हुई जाँच प्रक्रिया में नन्द किशोर का नामांकन निरस्त हो जाने से साजिद का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है|

राजेपुर में रहा भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम
राजेपुर में सीओ अमृतपुर, एसओ नरेन्द्र कुमार गौतम भारी मात्रा में फ़ोर्स के साथ व्लाक कार्यालय के बाहर मौजूद रहे| फ़ोर्स में 20 सिपाही, 50 दरोगा, एक महिला सिपाही, दरोगा रामौतार दरोगा, अशोक पाण्डेय भी मौजूद रहे|