विजय से सीधी बात: मुझे राजनीति नही बल्कि जनसेवा में आता है मजा

Uncategorized

VIJAY DEEPAKफर्रुखाबाद: जिला पंचायत बढ़पुर तृतीय से चुनाव लड़ रहे विजय यादव दिनों दिन जीत की तरफ बढ़ रहे| कई धुरंधर प्रत्याशी काफी पीछे बताये जा रहे है| यह सब हुआ है विजय कि मिलनसार छवि के कारण| लोग कह रहे है कि विजय को जनता चुनाव लड़ा रही| जिससे विरोधी अपने आप को कमजोर महसूस करने लगे गये| सुबह से शाम तक चलने वाले जन सम्पर्क में लोग पहले से ही अपने घर पर विजय की दस्तक के इंतजार में दिखाई दे रहे है| जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रही है वैसे-वैसे समर्थन में लोगो आ रहे है| मुस्लिम बिरादरी हो या कुर्मी, दलित हो या यादव सभी बिरादरी में विजय ने अपनी पकड़ बना रखी है| जेएनआई ने विजय यादव से सीधी बात कि | जाने विजय यादव के बारे में……………
1. आप की योग्यता क्या है?
जबाब: मैंने एमएससी आगरा से व एलएलबी कर रखा है|
2. क्षेत्र में जनता की मुख्य समस्या क्या है?
जबाब: समस्या ही समस्या है समाधान हुआ ही कहा है| सड़क बिजली, पानी के लिये जनता 10 साल पहले जिस हालत में थी वही हालत क्या उससे भी गयी गुजरी हालत में गयी है|
3. जनता आप को ही क्यों वोट दे?
जबाब: आप से कह दिया कि मै अपनी मर्जी से नही जनता की मर्जी से चुनाव मैदान में उतरा हूँ तो फिर इस सबाल का क्या मतलब| इसका जबाब जनता खुद देगी|
4. लोग जिला पंचायत चुनाव में आप को ही वोट क्यों दे?
जबाब: इसका फैसला मै अपने क्षेत्र के लोगो पर छोड़ता हूँ| जिन्होंने मुझे चुनाव में उतारा है|
5. राजनीति की शुरुआत कब से हुई?
जबाब: बीते 2010 के पंचायत चुनाव में मै कुटरा का प्रधान था| जिसमे मैंने अधिक से अधिक सरकारी योजनाओ का लाभ आम जनता को दिलाने का प्रयास किया और दिलाई भी|
6. प्रधान रहने के दौरान कुछ अलग हटकर काम किया?
जबाब: जब से मै प्रधान बना तभी से मैंने अपना मानदेय का पैसा गाँव की गरीब विधवाओ में वितरित किया|
7. आप पर कोई आपराधिक मामला दर्ज है?
जबाब:मेरे खिलाफ कभी एक शिकायती पत्र तक नही गया| इसका कारण मैंने कभी किसी भी गलत व्यक्ति का साथ नही दिया|
8. नामांकन कब होगा
जबाब: मै अपना नामांकन सोमबार को करुगा|
9. आप को कौन सी बिरादरी से अधिक वोट व समर्थन मिल रहा है?
जबाब:बिरादरी क्या होती है मै बिरादरीवाद में भरोसा नही करता| सभी जाति बिरादरी के लोग समर्थन दे रहे है|

Comments are closed.