पंचायत चुनाव 2015: निष्पक्ष चुनाव के लिए हीरालाल फर्रुखाबाद के बने प्रेक्षक

Uncategorized

HEERALALलखनऊ: उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले तीन चरण के लिए 74 प्रेक्षक बनाए हैं। इनमें 43 आइएएस और 31 पीसीएस अफसर हैं। आइएएस अफसरों में 20 से अधिक प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हैं। फर्रुखाबाद में एडीएम रह चुके हीरालाल को पंचायत चुनाव में फर्रुखाबाद का प्रेक्षक तैनात किया गया है|

प्रेक्षक बनाए गए अफसरों से आयोग ने छह अक्टूबर तक संबंधित जिलों में पहुंचने के लिए कहा है। प्रेक्षकों को मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक भ्रमण कर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना होगा। प्रेक्षक बने अफसरों को आयोग की ओर से अपर निर्वाचन आयुक्त जय प्रकाश सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पहले चरण के नौ अक्टूबर, दूसरे चरण के 13 व तीसरे चरण के 17 अक्टूबर को मतदान कराने के बाद ही वे जिला मुख्यालय छोड़ेंगे। पुनर्मतदान होने की दशा में उसके बाद ही प्रेक्षक मुख्यालय से वापस होंगे। आयोग ने अफसरों को प्रेक्षक बनाने में मोटे तौर पर जिले की संवेदनशीलता के साथ ही यह भी देखा है कि संबंधित अफसर उस जिले में कभी जिलाधिकारी या फिर संबंधित मंडल का मंडलायुक्त रहा हो। आयोग, चौथे चरण के 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान तथा पहली नवंबर को मतगणना के लिए 74 दूसरे आइएएस और वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को प्रेक्षक बनाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने प्रेक्षक बनाए गए अफसरों की 30 सितंबर और पहली नवंबर को बैठक भी बुलायी है।

प्रेक्षक बनाए गए अफसरों की सूची

जिला -प्रेक्षक का नाम- पद नाम

1. आगरा- अमृत अभिजात- सचिव, पर्यटन विभाग तथा महानिदेशक पर्यटन।

2. फीरोजाबाद- राम बहादुर- सचिव, ग्राम्य विकास।

3. मैनपुरी- प्रमोद चंद्र गुप्ता- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर।

4. मथुरा- विजय कुमार यादव- उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण।

5. इलाहाबाद- सुधीर गर्ग- प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग।

6. कौशांबी- पी.वी. जगनमोहन- सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद।

7. फतेहपुर- दिग्विजय सिंह- संभागीय खाद्य निरीक्षक, बरेली।

8. प्रतापगढ़- सुनील कुमार- प्रमुख सचिव, समाज कल्याण।

9. कानपुर नगर- अनिल कुमार-2 – प्रमुख सचिव, स्टांप एवं निबंधन विभाग।

10. कानपुर देहात- प्रदीप कुमार श्रीवास्तव- अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़।

11. इटावा- जनार्दन- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर।

12. औरैया- शैलेंद्र चौधी- उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण, बुलंदशहर।

13. फर्रुखाबाद- हीरालाल- संभागीय खाद्य नियंत्रक फैजाबाद।

14. कन्नौज- एस.वी.एस. रंगाराव- मुख्य कार्यपालक अधिकारी- ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण।

15. फैजाबाद- अमरनाथ उपाध्याय- कुल सचिव- गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, गौतमबुद्ध नगर।

16. अंबेडकरनगर- दिव्य प्रकाश गिरी- अपर आयुक्त – इलाहाबाद मंडल, इलाहाबाद।

17. बाराबंकी- राकेश कुमार सिंह- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी, गौतमबुद्ध नगर।

18. सुलतानपुर- तुलसीराम- संयुक्त निबंधक- राज्य लोकसेवा प्राधिकरण लखनऊ।

19. अमेठी- राजेश प्रकाश- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा गौतमबुद्ध नगर।

20. गोरखपुर- अमित मोहन प्रसाद- प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि रक्षा अनुसंधान एवं कृषि प्रशासन।

21. देवरिया- सत्यभान- अपर प्रशासक, रामगंगा कमांड परियोजना कानपुर।

22. महराजगंज- आनंद कुमार सिंह- निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाचार निदेशालय लखनऊ।

23. कुशीनगर- प्रमोद कुमार- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा गौतमबुद्ध नगर।

24. झांसी- छोटेलाल पासी- अपर आयुक्त फैजाबाद।

25. जालौन- भगवान सिंह- अपर आयुक्त (प्रशासन) परिवहन विभाग, लखनऊ।

26. ललितपुर- बाबू लाल श्रीवास- विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य।

27. बांदा- ओम नारायण सिंह- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, लखनऊ।

28. चित्रकूट- भूपेंद्र एस. चौधरी- विशेष सचिव, आई.टी. इलेक्ट्रानिक्स।

29. हमीरपुर- प्रेमनाथ दुबे- रजिस्ट्रार, चिट फंड्स लखनऊ।

30. महोबा- अखिलेश कुमार- संभागीय खाद्य नियंत्रक, इलाहाबाद।

31. गोंडा- हेमंत राव- प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।

32. बहराइच- रेवा राम सिंह- अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद।

33. बलरामपुर- मुरली मनोहर लाल- निदेशक, गन्ना संस्थान एवं प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम लखनऊ।

34. श्रावस्ती- राम मनोहर मिश्रा- प्रबंध निदेशक, खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम, लखनऊ।

35. सहारनपुर- अरुण कुमार सिन्हा- प्रमुख सचिव , श्रम।

36. मुजफ्फरनगर – वीरेश कुमार- प्रमुख सचिव, कर एवं निबंधन।

37. शामली- दीपक अग्रवाल- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर।

38. लखनऊ- भूपेंद्र सिंह- प्रमुख सचिव होमगार्ड।

39. हरदोई- कुमार अरविंद सिंह देव- प्रमुख सचिव परिवहन।

40. लखीमपुर- अनिल कुमार- सचिव, पिछड़ा वर्ग आयोग।

41. रायबरेली- नरेंद्र प्रसाद पांडे- अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल गोरखपुर।

42. सीतापुर- रजनीश गुप्ता- प्रमुख सचिव, पशुधन एवं मत्स्य, आयुक्त ग्राम्य विकास।

43. उन्नाव- मुकुल सिंहल- प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग।

44. मेरठ- नवतेज सिंह- प्रमुख सचिव, समग्र ग्राम्य विकास।

45. बागपत- प्रमोद कुमार- विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग।

46. बुलंदशहर- राधेश्याम मिश्रा- अपर आयुक्त उद्योग, मेरठ।

47. गाजियाबाद- अनिल कुमार सिंह- विशेष सचिव, नगर विकास।

48. हापुड़- वेदपति मिश्रा- प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो, लखनऊ।

49. बरेली- अजय चौहान- आयुक्त, खाद्य एवं रसद।

50. बदायूं- धीरज साहू- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।

51. पीलीभीत- प्रमोद कुमार उपाध्याय- विशेष सचिव, उच्च शिक्षा।

52. शाहजहांपुर- रामयज्ञ मिश्रा- संभागीय खाद्य नियंत्रक, लखनऊ।

53. मुरादाबाद- डॉ. प्रभात कुमार- प्रमुख सचिव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रमुख सचिव, समन्वय एवं परियोजना निदेशक यूपी डास्प।

54. अमरोहा- पनधारी यादव- सचिव, आवास एवं नगर नियोजन।

55. रामपुर- चंद्र प्रकाश त्रिपाठी- विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग।

56. बिजनौर- सुरेंद्र सिंह- मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन।

57. संभल- अमित कुमार घोष- मिशन निदेशक, एन.आर.एच.एम. एवं अधिशासी निदेशक सिफ्सा लखनऊ।

58. वाराणसी- राजेंद्र कुमार तिवारी- प्रमुख सचिव, कारागार।

59. चंदौली- अनिल कुमार सागर- विशेष सचिव, विकलांग कल्याण।

60. जौनपुर- डॉ. ललित वर्मा- सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद।

61. गाजीपुर- विजय बहादुर सिंह- विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग।

62 .आजमगढ़- डॉ. रजनीश दुबे- प्रमुख सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग।

63. बलिया- डॉ. गुरुदीप सिंह- प्रमुख सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म।

64. मऊ- जितेंद्र कुमार- प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग।

65. मीरजापुर- प्रदीप कुमार- अपर महानिरीक्षक, स्टांप एवं निबंधक, इलाहाबाद।

66. भदोही- अनिल कुमार मिश्रा- अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़।

67. सोनभद्र- राजेंद्र कुमार-5 – उपाध्यक्ष, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण हापुड़।

68. बस्ती- शिवाकांत द्विवेदी- विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा।

69. संतकबीरनगर- दीपचंद्र- कुल सचिव, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ।

70. सिद्धार्थनगर- सुशील कुमार मौर्या- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, लखनऊ।

71. अलीगढ़- टी. वेंकटेश- प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन।

72. हाथरस- एन.एस. रवि- महानिदेशक, दीनदयाल एसआईआरडी बक्शी का तालाब लखनऊ।

73. कासगंज- राम विलास मिश्रा- विशेष सचिव, संस्कृति विभाग।

74. एटा- मुकेश मेश्राम- आयुक्त, वाणिज्यक, लखनऊ।