पंचायत चुनाव: अबैध हथियारों का जखीरा फैक्ट्री सहित बरामद

Uncategorized

tmncha 2फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने पुलिस लाइन सभागार में फतेहगढ़ व कमालगंज थाना क्षेत्र के अबैध हथियाओ का जखीरा मिलने का खुलासा किया है| भारी मात्रा में मिले अबैध हथियारों के साथ ही साथ तमंचा बनाने की फैक्टी भी पुलिस ने पकड़ी है| दोनों मामलो में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

कोतवाली फतेहगढ़ के साथ स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से महरूपुर सहजू रेलवे क्रासिंग के निकट से सुरेन्द्र कुमार तिवारी पुत्र राम सनेही निवासी भारतनगर नवाबगंज, सतीश चन्द्र शर्मा पुत्र राम पाल निवासी सिरसा कम्पिल, अशोक शर्मा पुत्र रूप लाल निवासी मिरक थोक भरसैन राजा का रामपुर एटा को गिरफ्तार दिखाया है|आरोपियों के पास से तीन राइफल 315 वोर, 6 तमंचे 315 बोर के साथ ही साथ हीरो हौंडा बाइक भी बरामद की गयी है| इसके अलावा तमंचा फैक्ट्री में प्रयोग होने वाले कई उपकरण भी पुलिस ने बरामद किये है|

abidh ahthiyar कमालगंज थाना पुलिस ने ग्राम सवासी तेरा अकबरपुर कडहर के निकट रामवीर पुत्र ननकू के खेत में अबैध हथियारों की फैक्टी पकड़ी| यंहा से पुलिस ने कमालुद्दीन पुत्र रफीक उर्फ़ रफू उर्फ़ सगीर निवासी गोबा तालग्राम कन्नौज व सलाउद्दीन पुत्र ईनाम खां निवासी अलवर जिला हरदोई को अबैध तमंचा फैक्ट्री सहित गिरफ्तार किया है| जबकि नूर हसन उर्फ़ मुल्ला पुत्र अज्ञात भागने में सफल रहे| इनके पास पुलिस को पांच तमंचे व कारतूस बरामद हुये|साथ ही साथ तमंचा फैक्ट्री के उपकरण भारी मात्र में बरामद हुये है|

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया की यह भी आशंका है कि इतनी बड़ी संख्या में तमंचे आने वाले पंचायत चुनाव के लिये तैयार हो रहे हो| इसकी जाँच की जा रही है| फ़िलहाल दोनों थानों की टीम को एसपी ने पुरुस्कृत किया है| सीओ सिटी योगेश कुमार, अमृतपुर सीओ कालूराम दोहरे मौजूद रहे|