डेंगू के सामने बेअसर प्रशासन की व्यवस्था, बढ़ रही मरीजों की संख्या

Uncategorized

denguफर्रुखाबाद: बीते तकरीबन एक माह से जिले में डेंगू के मरीजो की संख्या दिन व दिन बढती जा रही है| लेकिन मलेरिया विभाग, नगर पालिका डेंगू से जुड़े विभाग अपने को बचाने का प्रयास कर रहे है| वही निजी अस्पताल की पौ बारह है| जमकर डेंगू के मरीजो को भर्ती करके अपनी जेबे भरने में लगे है|

जेएनआई टीम ने शनिवार को शहर के सभी बड़े अस्पतालों में जाकर निरिक्षण किया तो पता चला की कई दिनों से मरीज डेंगू होने का इलाज करा रहे है| अभी तक इस पर कोई विभागीय जाँच नही हुई| शहर के मसेनी रोड पर स्थित जय श्रीकृष्णा अस्पताल में 30 वर्षीय नीलू पुत्र श्याम पाल भर्ती है| इसके साथ ही साथ 22 वर्षीय कुलदीप रतन पुत्र राम आसरे निवासी नेकपुर चौरासीआवास विकास के आर के हास्पिटल में भर्ती है| वही कायमगंज के सुभानपुर निवासी 20 वर्षीय महताब पुत्र अब्दुल, 17 वर्षीय अमन पुत्र अभय प्रताप सिंह निवासी कायमगंज को भी निजी अस्पताल में डेंगू की शिकायत पर भर्ती किया गया है| जिसको देखते हुये आम जन मानस में भय व्याप्त है| पंगु मलेरिया विभाग के पास लचर व्यवस्था के अलावा कुछ भी नही है| जिले में शायद वर्षो से फागिंग नही कराई गयी और जो कराई गयी वह केबल कागजो में ही सिमट गयी| कई मोहल्ले वालो का कहना है की वर्षो उनके मोहल्ले में फागिंग nhi kraee

नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का कहना है कि मच्छर हैबिचुअल हो गये है इस लिये कम मात्रा में यदि दवा का छिडकाब किये जाता है तो वह मरते ही नही और अधिक दवा डाल दे तो मासूम नवजात बच्चो को साँस लेने सम्बन्धी समस्या हो सकती है|
मलेरिया विभाग के पस बोलने को कुछ नही| वह कह रहे है की उन्हें सीएमओ से मिडिया से बात करने से मना कर दिया है|