पानी रे पानी: गणपति कर रहे नगर पालिका कर्मियों का इंतजार

Uncategorized

ganpatiफर्रुखाबाद: शहर में नगर पालिका की लापरवाही का दंस आम जनता नही बल्कि भगवान भी झेल रहे है| बीते दिनों नगर में कई जगह विराजे गणपति नगर पालिका की लापरवाही से परेशान है| गलियों में पानी भरा होने से उनके दर्शन तक को लोग नही पंहुच पा रहे है| लेकिन अभी तक नगर पालिका ने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया|

शहर के तलैया मोहल्ला हो या गंगा नगर कालोनी हो या रेटगंज सभी जगह जल भराव की समस्या होने से भक्तो को भगवान के दर्शन नही हो पा रहे है| गंदा पानी नालियों में भरा है| मल व पेशाब सडको पर वह रहा है| नालियों का पानी गलियों में है| एक दिन पूर्व ही नगर में कई जगह गणपति की मूर्ति स्थापित की गयी है| लेकिन जगह जगह गली में पानी भरा होने से गणपति पर भी संकट के बादल है| नगर पालिका अपनी नजरे इनायत ही नही कर रही| भारी जल भराव के कारण आम जन मानस का सड़क पर निकलना दूभर है| यदि जल्द पानी गलियों से नही निकला तो संक्रमक बीमारियाँ फ़ैलने का खतरा बढ़ सकता है| जल भराव से नागरिको में नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया है|

नगर पालिका के ए ई अमित शर्मा ने बताया कि छाबनी मोहल्ले में एक मकान के कारण नाला चोक हो गया है शुक्रवार रात में नाले को खोल दिया जायेगा जिससे भरा हुआ पानी निकाला जायेगा|