छज्जे के विवाद में गोली मारी

Uncategorized

jitendr goli jhangnjफर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम वर्नाखुर्द निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र सियाराम को गाँव के ही लोगो ने गोली मारकर घायल कर दिया| घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

लोहिया अस्पताल में भर्ती जितेन्द्र ने बताया कि मै अपनी दुकान पर बैठा था| जब वह घर पंहुचा तो उसके भाईयो के साथ पड़ोसी भूरा, बाबू यादव, राजन यादव के साथ छज्जे को लेकर विवाद हो गया| जितेन्द्र ने बताया कि उसने छज्जा बनवाया था| जिसका भूरा व अन्य लोगो ने विरोध किया| कुछ देर बाद मारपीट की नौबत आ गयी| जितेन्द्र ने बताया कि जब वहभागा तो उसे गोली मार दी| गोली उसकी जांघ में लगी| जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

घटना की सूचना मिलने पर लोहिया अस्पताल में थाना पुलिस पंहुची| बसपा नेता महेंद्र कटियार ने भी पंहुचकर हालचाल लिये| जहानगंज थानाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| जाँच चल रही है|