पंचायत की सियासत- शाम होते होते SDM सदर भी बाराबंकी स्थान्तरित

Uncategorized

sdm sunil kumar varmaफर्रुखाबाद: यूपी में अब सियासत जनता के भरोसे नहीं अधिकारियो और पुलिस के जरिये होती है| जनता पर भरोसा क्यों नहीं रहा ये अलग विषय है जिस पर अलग अलग मत हो सकते है| मगर चुनाव में सियासत पुलिस और प्रशासन के आगे नतमस्तक है ये चेहरा सविधान की उलट तस्वीर जरूर दिखाता है| चुनाव जीतने के जैनित में जी हजूरी करने वाले अफसरों की तैनाती करवाने के क्रम में अब SDM सदर सुनील कुमार का भी तबादला आदेश मुख्यालय पर प्राप्त हो गया है| और अपुष्ट खबर ये भी है कि देर सवेर अमृतपुर में भी तबादले की बयार बहने वाली है|

जिला मुख्यालय पर आज सुबह पूर्व में स्थान्तरित sdm कायमगंज भगवान दीन वर्मा के तबादले का आदेश को रोकने का आदेश आया और देर शाम होते होते sdm सदर के बाराबंकी स्थानातरण का| भगवान दीन वर्मा ने जिले में योगदान भी कर दिया है उन्हें अभी तैनाती नहीं मिली है| उम्मीद है सोमवार को उन्हें तैनाती मिल जाएगी| खबर लिखे जाने तक सुनील कुमार ने चार्ज नहीं छोड़ा है|

तो अब जनता भी पहले जैसी न भोली है और न ही अनजान| ये तबादले किस मकसद से हो रहे है और कौन इनके पीछे है सब जानती है| ये पब्लिक है भाई…….