फायरिंग करने में चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दबंगई दिखाने के चक्कर में फायरिंग करने में पुलिस ने चाचा व भतीजे को गिरफ्तार कर लिया| उनके ऊपर फायरिंग करके दहशत करने का आरोप है|

बीती रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला ताड़ निवासी वीरेंद्र सिंह ने ग्राम नगला झौनी में अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी| जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र सिंह के साथ-साथ उसके भतीजे दीपक कुमार पुत्र विनोद सिंह वर्तमान निवासी सातनपुर आलू मंडी के सामने व मूल निवासी गोसरपुर मोहम्दाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया|

वीरेंद्र के अनुसार वह अपने भतीजे के साथ घर जा रहे थे तभी गाँव के कुछ लोगो ने फायर करने को कहा था| उसने हबाई फायर किये थे|