पंचायत चुनाव: देखे पंचायत के आरक्षण में कब क्या-क्या होगा

Uncategorized

panchayat-electionफर्रुखाबाद: जिले की सबसे बड़ी खबर पंचायत आरक्षण पर जेएनआई की लगातार नजरे बनी हुई है| फ़िलहाल आरक्षण अभी 6 अगस्त को जारी करने का आदेश शासन ने जिलाधिकारी को दिया है| देखे आदेश में कब क्या क्या होगा|

शासन के उप सचिव एसपी सिंह के द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार 6 सितम्बर से लेकर आठ सितम्बर तक शासनादेश के अनुसार जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य का आरक्षण जिलाधिकारी के द्वारा प्रकाशन किया जायेगा| 6 सितम्बर से लेकर 10 सितम्बर तक प्रस्तावों पर आपत्ति प्राप्त की जायेगी| 11 सितम्बर को सभी आपत्ति जिला पंचायती राज अधिकारी में एकत्रीकरण किया जायेगा| इसके बाद 12 सितम्बर से 13 सितम्बर तक आपत्तियो का शासनदेश के आधार पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित जाँच समिति द्वारा निस्तारण किया जायेगा| 14 सितम्बर से 15 सितम्बर तक जिलाधिकारी द्वारा आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा|