छेड़छाड के विवाद में हुई फायरिंग में आरोपीयों के खिलाफ तहरीर

Uncategorized

goli1फर्रुखाबाद: बीती शनिवार की देर रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की सीमा पर स्थित ग्राम कटरी ऊगरपुर में लडकी से छेडछाड़ के विवाद में चली गोली व चाकू में कई लोग जख्मी हो गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|

ऊगरपुर निवासी रामरतन के पुत्र ब्रह्मदत्त व पुत्री गाँव में भुजरीयाँ सिराने जा रहे थे| तभी कुछ मनचलों ने उसकी पुत्री से छेड़छाड कर दी| मौके पर विवाद हो गया| लेकिन कुछ लोगो ने विवाद निपटा दिया| लेकिन देर रात कुछ लोग रामरतन के घर पर आ धमके और उन्होंने पहले जमकर मारपीट कर दी| जिसके बाद फायरिंग व चाकू चला दिये| जिसमे रामरतन का पुत्र नारद गोली लगने से घायल हो गया| जबकि उसके भाई देवेन्द्र को चाकू लगा| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

घटना के सम्बन्ध में रामरतन ने थाना पुलिस को आरोपी प्रदीप, सालिग्राम, जोगराज व बंगाली के खिलाफ तहरीर दी है| थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया की घटना में छेड़छाड नही हुई थी| मामूली से विवाद था| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|