नाग पंचमी विशेष:नाग राज ने पेड़ पर चढ़कर दिये भक्तो को दर्शन

Uncategorized

NAAG RAJफर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) जिस चीज को लेकर लोग बुधवार को सुबह से ही परेशान थे की कही नाग देवता के दर्शन हो जाये| आज नाग पंचमी को नाग देवता के दर्शन शुभ माने जाते है| मान्यता है कि नाग के दर्शन कर मांगी गयी मुराद पूरी होती है| अपने भक्तो को भी नाग देवता ने निराश नही किया| वल्कि अपने बिल से निकल कर वह एक पेड़ पर चढ़ गये और उन्होंने फन उठाकर सभी को जी भरकर दर्शन किये|

यह नाग पंचमी पर नाग देवता और भक्तो का मिलन केंद्रीय कारागार के मुख्य द्वार के निकट बने शहीद स्मारक के पास अचानक लोग एक काले नाग को देखकर दंग रह गये| नाग फन उठा-उठा कर जमीन पर रेंग रहा था| तभी कुछ लोगो की नजर उस पर पड गयी| और वह भी उनके पीछे पीछे हाथ जोड़कर चलने लगे| नाग कुछ दूर जाकर एक पेड़ पर चढ़ गया और सबसे ऊपर की टहनी पर बैठ कर फन फैला लिया|

यह नजारा देख लोग दांतों तले उंगलिया दबा गये| देखने में यह लग रहा था कि नाग खुद दर्शन देने आये है| देखते ही देखते मौके पर नाग के दर्शन के लिये लोगो की भीड़ एकत्रित होने लगी| महिलाये बच्चे व अन्य लोग पेड़ के आस पास एकत्र हो गये| सभी जय नाग देवता के जयकारे लगाने लगे| तकरीबन एक घंटे तक नाग देवता उसी फन फ़ैलाने की मुद्रा में बैठे रहे| इसके बाद वह पेड़ से नीचे उतरे और जेल कि पुरानी इमारतो में चले गये|