डीएम ने गाया गीत,ये मेरे वतन के लोगो जरा याद करो कुर्बानी

Uncategorized

DM SPफर्रुखाबाद: 15 अगस्त पर जिलाधिकारी ने देश भक्ति गीत गाकर अपने अधीनसतो को भी ताली बजाने पर विवश कर दिया| उन्होंने झंडा रोहण के साथ-साथ लोगो को अमन चैन कायम रखने का संदेश दिया|

जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय में झंडा रोहण कर जनपद वासियों को संदेश दिया| इसके साथ ही देश भक्ति की शपथ ली| इसी दौरान उन्होंने एक देश भक्ति गीत ये मेरे वतन के लोगो गाकर सभी को चौका दिया| जिसके बाद जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर जिलाधिकारी मनोज सिधल, मुख्य विकास अधिकारी, आदि केन्द्रीय कारागार पंहुचे| जंहा उन्होंने अमर शहीद मनिन्द्र नाथ बनर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही साथ सभी अधिकारी जेल के बाहर बने शहीद स्मारक पर गये और सभी अधिकारीयो ने स्मारक पर भी पुष्प अर्पित किये|

वही सेन्ट्रल जेल पंहुचने से पूर्व एसपी ने पुलिस लाइन व अपर पुलीस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया ने पुलिस कार्यालय में झंडा फैरा कर सलामी दी| पुलिस अधीक्षक ने 25 पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया| स्कूली बच्चो ने नगर में प्रभात प्रेरी निकाल 15 अगस्त कि ख़ुशी में चार चाँद लगाये|