बिजली गुल गर्मी फूल, आक्रोशित विकास मंच ने लगाया जाम

Uncategorized

vikas-mnchफर्रुखाबाद: जिले की चरमराई बिधुत व्यवस्था के विरोध बुधवार को फर्रुखाबाद विकास मंच ने फतेहगढ़ में हल्ला बोल कर फतेहगढ़-फर्रुखाबाद रोड पर जाम लगा दिया| जिसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ जमकर भडास निकाली गयी|

अँधेरा होते ही इस समय घरो में बल्ब नही बल्कि नही बल्कि लोग मोमबत्ती का सहारा ले रहे है| आधी-आधी रात तक लोग ओने घरो की छतो पर खड़े बिजली का इंतजार करते देखे जा सकते है| छात्रों को पढने में समस्या आ रही है तो व्यापारी को अपना व्यापार करने में| जनता म इस बात को लेकर सरकार व अधिकारियो के खिलाफ उबाल है|

बुधवार को फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में आधा सैकड़ा विकास मंच कार्यकर्ता फतेहगढ़ के कर्नलगंज तिराहे पर एकत्रित हुये और उन्होंने फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया| कार्यकर्ताओ ने बिधुत विभाग को चेतावनी देकर कहा कि यदि 24 घंटे के अन्दर व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो संगठन बड़ा आन्दोलन करेगा| राहुल जैन ने कहा कि जनता में त्राहि-त्राहि मची है| लेकिन कोई सुनने वाला नही| व्यापारी अपना व्यापार दहशत में कर रहा है क्योंकि आये दिन व्यापारियों के साथ भी लूट व चोरी की घटना हो रही है| जिससे व्यापारी भी आक्रोशित है| जाम की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने ज्ञापन लेकर जाम खुलबा दिया |

ब्रजेश दीक्षित, रवि गुप्ता, अन्ना, विजय मिश्रा, आशुतोष वाजपेयी, आर के सिंह आदि लोग मौजूद रहे|