बसपा प्रत्याशी के मुनीम की गोली मारकर हत्या

Uncategorized

kaushl kisorफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाल के नये कोतवाल की बोहनी ही खराब हो गयी| जब घर पर सो रहे बसपा नेता महेन्द्र सिंह कटियार के 50 वर्षीय मुनीम कौशल किशोर निवासी नेकपुर खेरेपुर की बेहरहमी के साथ गोलीमार कर हत्या कर दी गयी| मृतक मुनीम कौशल किशोर बसपा नेता के भट्टे पर मुनीम का कार्य देखने के साथ ही साथ उनके नलकूप का भी कार्य देखते थे|

मृतक कौशल किशोर के भाई रवीश बाबू निवासी मूसाखिरिया जहानगंज ने कोतवाल फतेहगढ़ अजीत सिंह को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनका भाई कौशल किशोर,श्याम सिंह व गोल्डी नेकपुर कला खेरेपुर में प्रेम नरायण चतुर्वेदी के मकान में किराये पर रहते थे| शनिवार शाम को लगभग आठ बजे राज गोल्डी व श्याम सिंह में विवाद होने लगा| कौशल किशोर ने झगड़ा करने से मना कर दिया तो श्याम सिंह ने कौशल किशोर से अभद्रता कि| रात तकरीबन 8:30 बजे जब कौशल किशोर चारपाई पर लेटे तभी श्याम सिंह यादव ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी|
हत्या होने के बाद उसके शव को लोहिया अस्पताल लाया गया| सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाल अजीत कुमार फ़ोर्स के साथ अस्पताल पंहुचे और घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल की| पुलिस अधीक्षक ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|