खुलासा:विभाग खा गया होमगार्डो के लंच का पैसा

Uncategorized

homgardफर्रुखाबाद: बीते वर्ष 2012 में जनपद में हुये विधानसभा चुनाव में होमगार्ड के लिये शासन से भोजन आदि के पैसे को विभाग ही डकार गया| जब इसकी शिकायत खुद होमगार्ड ने करी तो गुरुवार को इसकी जाँच के लिये अधिकारी जिला होमगार्ड कार्यालय में पंहुचे और इस सम्बन्ध में जवानो के बयान दर्ज किये|

होमगार्डो ने लिखित शिकायत आला अधिकारियो को भेजी थी| जिसमे कहा गया बीते विधान सभा चुनाव में जनपद के लगभग 700 होमगार्डो की तैनाती विभिन्य जगह की गयी थी| जबानो के लिये शासन ने भोजन आदि का पैसा विभाग को आबंटित किया था| चुनाव होने के बाद तकरीबन तीन वर्ष गुजर गया लेकिन उन्हें उसका भत्ता आज तक नही दिया गया|

शिकायत होने के बाद कानपुर क्षेत्र के कमान्डेंट विवेक कुमार सिंह फतेहगढ़ पंहुचे और उन्होंने कार्यालय में बैठ कर जबानो के वयान दर्ज किये| जबानो ने शिकायत कर कहा की कन्नौज के होमगार्ड कार्यालय में र्तैनात लिपिक विजय कुमार सक्सेना के पास फर्रुखाबाद कार्यालय का भी चार्ज है| वही होमगार्डो को डियूटी लगाये जाने के नाम से 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये भी बसूल करते है| जिले के कमान्डेंट का चार्ज कन्नौज के कमान्डेंट विधाभूषण शर्मा के पास है| शर्मा जल्द कार्यालय नही आते जिससे जबान उन्हें अपनी समस्या से अवगत नही करा पाते| जाँच अधिकारी कमान्डेंट विवेक कुमार सिंह ने बताया की शिकयत पर जाँच की जा रही है| घपला मिलने पर कार्यवाही होगी|