पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

Uncategorized

SPAA CHNDR PAL YADAVफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बीते 2 अगस्त की रात उनके घर लोहिया फार्म हाउस माधौपुर मऊदरवाजा में पर हुई फायरिंग में के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज करा दिया है|

चन्द्र पाल यादव मंगलवार को दोपहर थाना मऊदरवाजा पंहुचे उन्होंने घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने में हिलाहबाली कर दी| जिस पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आक्रोशित हो गये और उन्होंने थाने में हंगामा कर दिया| जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

गनर नीरज ने बताया कि उसे खोजबीन के बाद मौके से उसके द्वारा चलये गये सरकारी कारतूस के खोखे बरामद हो गये है| जिन्हें पुलिस लाइन में जमा कर जिंदा कारतूस ले लिये जायेगे|