बिजली, पानी दे ना सके वो सरकार निक्कमी है

Uncategorized

chagresh1फर्रुखाबाद: प्रदेश व केंद्र सरकार की गलत निति के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया| जमकर नारेवाजी की गयी| कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला|

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमबार को कलक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने कहा की सपा सरकार में प्रदेश का किसान मर रहा है| उसको ऊसकी फसल का उचित मूल्य नही दिया गया| प्रदेश सरकार ने बिजली की कीमत बढाकर यह तय कर दिया की वह आम जनता व किसानो की कितनी हितैशी है| प्रदेश सरकार जल्द बिजली की बढ़ीदरे वापस ले| नही तो कांग्रेस बड़ा आन्दोलन करेगी| उन्होंने केंद्र सरकार के किलाफ़ भी जमकर भडास निकाली|

इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, नगर हुसैन नफीस हुसैन, डॉ० दिनेश अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे|