सवर्ण आयोग का गठन करे सरकार

Uncategorized

shivamफर्रुखाबाद: लखनऊ में आयोजित की गयी राष्ट्रिय ब्राह्मण युवजन सभा की ब्राह्मण संसद में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी| जिसमे ब्राह्मणो ने सवर्ण आयोग के गठन के साथ साथ परशुराम जयंती पर राष्ट्रिय अवकाश घोषित करने की मांग भी की गयी|

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कहा की गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करना चाहिए| कार्यक्रम में परिवहन निगम के सलाहकार रोहित तिवारी, अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, विधान परिषद सदस्य अशोक वाजपेयी, लखनऊ कैंट की कांग्रेस विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने अपने अपने विचार रखे| जनपद से संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, महामंत्री शिवम् दुबे, उपाध्यक्ष गुंजन अग्निहोत्री सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे|