उत्तम प्रदेश:दलित वृद्ध की गोलीमारकर हत्या

Uncategorized

mritak1फर्रुखाबाद: बीती रात अपने घर के आंगन में सो रहे दलित वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है| हत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है|

थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी दाताराम जाटव अपने घर के बरामदे में पौत्र 12 वर्षीय गौरव पुत्र वीरपाल के साथ सो रहे थे| बीती देर रात गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग जग गये तो देखा की दाताराम लहुलुहान हालत में पड़े है| दाताराम का पुत्र अशोक उन्हें लेकर थाने पंहुचा| पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया| जिसके बाद वहां से उसे रात तकरीबन दो बजे लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा आपात कालीन चिकित्सक की डियूटी पर मौजूद डॉ० बीबी पुष्कर ने दाताराम को मृत घोषित कर दिया| वृद्ध की मौत पर उसकी पत्नी सुखरानी व अन्य लोगो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है|