जिले की समस्याओ के लिये घर से निकले युवा:मोहन

Uncategorized

vikas mnchफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद विकास मंच की मासिक बैठक में पंहुचे संगठन के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने जनपद के युवाओ को आगे बढ़ाने और समाज में सुधार लाने की अपील की| उन्होंने कहा की युवा ही तो देश की सच्ची ताकत है| जो देश में नई ऊँचाईयों पर पंहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाती है|

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हॉउस में बुलाई गयी बैठक में सभी पदाधिकारियों को अपने अपने अपने क्षेत्र में विकास मंच को मजबूत करने की सलाह दी गयी| बैठक में बिजली कटौती पर भी आन्दोलन की रणनीति तैयार की गयी| संगठन के नगर अध्यक्ष राहुल जैन ने विधुत व्यवस्था में जल्द सुधार ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी| संगठन के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा की हर महीने विकास मंच की मासिक बैठक का आयोजन किया जायेगा| इसके साथ ही साथ संगठन से अच्छे विचार वाले लोगो को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जायेगा| उन्होंने कहा की शहर की समस्याओ के लिये युवा शक्ति को आगे आना होगा| क्योंकि देश की सबसे बड़ी ताकत ही युवा है| इसके लिये उन्हें अपने अपने घरो से निकलकर सपनी ताकत का अहसास सभी को कराना होगा| उन्होंने ने कहा की विकास मंच के द्वारा नगर में एक दर्जन ठंडे पानी क प्याऊ लगाये गये है|

इस दौरान शुभम दीक्षित, राहुल मिश्रा, रंजीत मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, रेहान मिश्रा, रवि गुप्ता, वैभव सोमवंशी, इशांत साध, रवि श्रीवास्तव, आशुतोष दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे|