दर्दनाक हादसा:डोली उठने से पहले ही उठ गयी दो अर्थी

Uncategorized

kmlesh, rinku yadavफर्रुखाबाद:शनिवार तडके इटावा बरेली हाईवे पर ट्रक व कार में की भिडंत में कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला पंचम निवासी पूर्व सैनिक कमलेश यादव व कार चला रहे सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के चालक 23 वर्षीय रिंकू यादव पुत्र विशम्भर सिंह यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि कार में बैठे दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये| उन्हें निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया है|

trakविवरण के अनुसार पूर्व सैनिक कमलेश में अपने बड़े बेटे लोकेश यादव का विवाह थाना कमलागंज क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर निवासी महावीर की पुत्री रिंकी के साथ तय हुआ था| बीते दिनों तिलक में कन्या पक्ष ने कार दी थी| शुक्रवार को बारात गयी थी| तभी किसी ने मजाक-मजाक में दुल्हे के पिता कमलेश उर्फ कमल सिंह यादव के ऊपर किसी ने रंग डाल दिया| जिससे उनके कपड़े खराब हो गये| रात में सभी रस्मे पूरी होने के बाद कमलेश अपने कपड़े बदलने के लिये उसी कार से घर गये| उनकी कार युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव का चालक रिंकू यादव चला रहा था| कमलेश उसकी बगल वाली सीट पर बैठे थे| पीछे 19 वर्षीय विनीत पुत्र करन सिंह निवासी नगला पंचम व 38 वर्षीय हरवेश पुत्र प्रथ्वी राज बैठे थे|

uppसुबह गाँव पंचम नगला से वापस आते समय जब कार इटावा बरेली हाईवे पर स्थित हरियाली बाजार के निकट पंहुची तभी एक गाय हाईवे पर अचानक आ गयी| जिसे बचाने के चक्कर में सेन्ट्रल जेल चौराहे की तरफ से आ रहे ट्रक से आमने सामने की भिडंत में दूल्हे के पिता कमलेश यादव व सपा नेता के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि विनीत व हरवेश गम्भीर रूप से घायल हो गये| घायलों को लोहिया अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के चालक दुष्यंत ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा हालात गम्भीर होने पर उन्हें रिफर कर दिया गया| परिजनों ने उन्हें आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया| घटना की सूचना जैसे ही बधू के गाँव संतोषपुर पंहुची तो दूल्हा लोकेश व अन्य बाराती भी मौके पर आ गये| कमलेश की पत्नी शारदा देवी व रिंकू की माँ नन्ही देवी भी मौके पर आ गयी उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक रिंकू अपने तीन भाईयो में सबसे बड़ा था| पुलिस ने शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
पुलिस देर से पंहुचने से रिंकू व कमलेश ने कार में ही तडप-तडप के तोडा दम
घटना तकरीबन 6 बजे हुई घटना के बाद रिंकू व कमलेश कार में आगे ही दब गये| मौके पर भीड़ लग गयी| लेकिन किसी ने घायलों को निकालने का प्रयास नही किया| दोनों मृतक मौत से पहले बुरी तरह तडपते रहे| तब भीड़ ने तकरीबन 45 मिनट के प्रयास के बाद चारो को कार से बाहर निकाला तब तक उनकी रिंकू व कमलेश की मौत हो चुकी थी| कार के परखच्चे उड़े|