ससुराल में तालातोड़ कर दाखिल हुई मर्दानी

Uncategorized

madaniफर्रुखाबाद: शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी रामोतार जाटव की पुत्र बधू मुख्य गेट का ताला तोड़ के घर में घुस गयी| ससुराल वाले बहू के डर से घर में घुसने की हिम्मत तक नही जुटा पाये| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन कोई झांकने तक नही गया|
रामोतार गाँव में अपनि पत्नी रामदेवी, पुत्री 17 वर्षीय माला, 18 वर्षीय पूजा, 20 वर्षीय लता के साथ रहते है| पुत्र जीतू का विवाह महमदपुर जहानगंज निवासी जगदीश जाटव की पुत्री मंजू के साथ बूते एक वर्ष पूर्व 13 जून को किया था| जीतू दिल्ली में रहकर चौकीदारी का काम करता है| जबकि उसकी पत्नी मंजू अपने जीजा जबरसिंह के साथ रहकर मजदूरी करती है|

मंजू के ससुर रामोतार का आरोप है की मंजू अपने बहनोई जबरसिंह के साथ रहना चाहती है| जिस पर हम लोग राजी नही है| इसी बात से नाराज होकर मंजू ने बीते कुछ दिन पूर्व मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया| जिसे जैसे तैसे बचाया जा सका था| मंजू कुछ दिनों से अपने मायके में थी| शुक्रवार को रामोतार अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे तभी मंजू अपने भाई कुलदीप, रामानन्द , पुजारी आदि कई लोगो के साथ घर आ गयी| मंजू ने अपने भाईयो की मदद से घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और घर के अन्दर दाखिल हो गयी| मौके पर भीड़ लग गयी| मंजू ने बताया की पति कुछ कमाता नही है और जिसको लेकर ससुराल वाले उसे घर में नही रहने देते| मजबूरी में ताला तोडना पड़ा| घटना की सूचना कादरी गेट चौकी प्रभारी राजेश कुमार से की गयी| लेकिन वह मौके पर नही गये उन्होंने कह दिया की क्या डकैती पड़ गयी है जो मै जाँच करू|