सोशल मीडिया पर उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष ने दी अश्लील गलियां- जिस माँ. ..चो.. ने निष्कासन .

Uncategorized

mohan agarwalफर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में समाजवादी नेताओ द्वारा गालियां देने का दौर चल रहा है| प्रदेश के शिक्षा मंत्री एक मिनट में 76 माँ बहन की गन्दी गन्दी गालियां देकर रिकॉर्ड बना रहे है तो फर्रुखाबाद के नेता भी कमतर नहीं है| कुछ महीनो पहले समाजवादी पार्टी के सानिध्य और संरक्षण में आये कायमगंज के व्यापारी नेता विनय अग्रवाल भी इन दिनों पंडित सिंह बनने की राह में है| वे फेसबुक पर लिखते है – जिस माँ…चो….ने उन्हें निष्कासित बताया वाही उनके घर कार्ड देने आया| मामला व्यापारियों के राजनैतिक वर्चस्व को लेकर है| पूरी वाल पढ़े के बाद लगता है कि कोई झगड़ा जमीन के कब्ज़ा करने को लेकर है जिसमे फर्रुखाबाद विकास मंच के राहुल जैन ने लकड़ी कर दी है| इसके बाद विनय अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव लड़ चुके मोहन अग्रवाल और अन्य कइयों को लेकर अश्लील गलियां देना शुरू कर दी है| गरिमा के कारण हम उनकी गालियां हूँ बू नहीं छाप सकते मगर एक सन्देश की कोशिश जरूर है कि कितने भले और शालीन है आज के दौर के नेता|

विनय अग्रवाल उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष है| ये संगठन हरदोई के वर्तमान समाजवादी (पहले कोंग्रेसी और उसके बाद बहुजन) नेता नरेश अग्रवाल चलाते है| पहले फर्रुखाबाद में कभी मोहन अग्रवाल उनका झंडा उठाते थे आजकल प्रतीक गर्ग और विनय अग्रवाल उठा रहे है| शायद ये संगठन व्यापारियों के लिए काम कम और खुद को नेता स्थापित करने के ज्यादा बना है| पुराना रिकॉर्ड देखा जा सकता है| तो कायमगंज के व्यापारी विनय अग्रवाल का सानिध्य आजकल सपा नेताओ के साथ क्या हुआ सोशल मीडिया पर खुल कर अंदर की बात बाहर आ गयी| जमकर भड़ास निकाली जा रही है| बच्चे से लेकर बूढ़े तक मजे ले रहे है|

विनय अग्रवाल पर आरोप लगा कि वे किसी गरीब महिला की जमीन कब्जियाना चाहते है| फर्रुखाबाद विकास मंच चलाने वाले मोहन अग्रवाल ने राहुल को महिला की पैरवी में भेजा तो विनय अग्रवाल ने भी मोर्चा खोल दिया| खबर अखबारों में छपी| उसके बाद मीडिया को भी घेरने की कोशिश शुरू हो गयी| हालाँकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कहाँ है कि वे कोई जमीन कब्ज़ा नहीं कर रहे है| कायमगंज में इन दिनों जमीनो के कब्जे ज्यादा बढ़े हुए है| इसमें कब्ज़ा करने वालो का दोष कम है, हवा ही ऐसी चल रही है| प्रदेश के शिक्षा मंत्री जब एक मिनट में 76 बार माका ढाका कर सकते है तो छोटे नेताओ को भी दो चार का हक बनता है|
इन दिनों फेसबुक पर विनय अग्रवाल सारी मर्यादा भूल माँ बहन की गालियां लिख रहे है| मोहन अग्रवाल उन्हें फर्रुखाबाद में घुसने का चैलेन्ज कर रहे है—- आप भी एन्जॉय कीजिये—-
Vinay Agarwal1