ब्रेकिंग न्यूज: सैनिक के गोली मार दो लाख की लूट

Uncategorized

goliफर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी 30 वर्षीय श्यामवीर पुरे रामकिशन यादव को बाइक सबार बदमाशो ने गोली मार कर दो लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया| पुलिस ने मौके पर पंहुच कर घायल सैनिक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
श्यामवीर सिंह गिलेसियर 90 कुमाऊ रेजीमेंट में तैनात है| वह अपने घर 12 दिन का अवकाश लेकर आया था| गुरुवार को तकरीबन 12 बजे श्यामवीर ने स्टेट बैंक मोहम्दाबाद से दो लाख रुपये निकाले| जिसके बाद वह अपने साले प्रमोद यादव के साथ बाइक से बापस जा रहा था| बाइक प्रमोद चला रहा था| तभी नहराईया के निकट काले रंग की पैशन प्रो बाइक पर सबार होकर तीन बदमाश आये और उन्हें ओवर टेक किया| जैसे ही प्रमोद ने बाइक रोकी बदमाशो ने उनका नोटों से भरा झोला झिनने का प्रयास किया| लेकिन श्यामवीर ने अपना झोला देने से मना कर दिया| जिस पर बदमाशो ने दोनों के साथ मारपीट कर दी| जादा विरोध करने पर फौजी के पैर में गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| बदमाश तमंचा लहराते हुये नबीगंज की तरफ भाग गये|

घटना की सूचना पुलिस को होने पर मौके पर कोतवाली पुलिस पंहुची और घायल को मोहम्दाबाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया| जंहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| लोहिया में घायल का एक्सरे कराया गया| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|