भाजपा विधान सभा चुनाव ने सपा को देगी सहारा: खत्री

Uncategorized

nirmal-khatriफर्रुखाबाद:(कमालगंज)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने व्लाक परिसर में आयोजित हुये धरना प्रदर्शन में बोलते हुये कहा की प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार आपस में मिले हुये है| आगामी विधान सभा चुनाव में दोनों एक दुसरे को सहारा देगी| जनता को केबल छला जा रहा है|

जनपद पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जनपद की सीमा में करने पर कांग्रेस नेताओ ने किया| जिसके बाद वह सीधे धरना स्थान पंहुचे जिसके बाद उन्होंने भाजपा व समाजवादी पार्टी के ऊपर जमकर निशाना साधा| प्रदेश मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एक दुसरे का जनता में विरोध करते है जबकि अन्दर से दोनों पार्टी व नेता एक ही है| इसी लिये किसानो को मुआवजा नही मिल पा रहा है| बीते दिनों सपा मुखिया के परिवार की शादी में मंच पर मोदी ने मुलायम को सहारा देकर चढाया था| जनता अब मुर्ख बनने वाली नही है| आगामी चुनाव में जनता दो पार्टी को इसका जबाब दे देगी| उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल को जनता के हित में नही बताया|

प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा की आज सपा के लोग उनके विरोध प्रदर्शन को रोक रहे है| लेकिन अब जनता उनके साथ है| जनता का विरोध कोई नही रोक पायेगा| प्रशासन व पुलिस के लोग सपा के इशारे पर कार्य कर रहे है| वह यह जान ले की आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश का किसान सपा सरकार से अपना हिसाब जरूर लेगा| जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा ने कहा की आज जनता को यह अहसास हो गया है की प्रदेश व केंद्र सरकार ने केबल अपना उल्लू सीधा करके उन्हें छला है| कांग्रेस पार्टी किसानो की सच्ची हितैसी है| कांग्रेस किसानो के लिये प्रदेश सरकार का विरोध करती रहेगी|
इस दौरान संजीव दरियाबादी प्रदेश महामंत्री, नजीम खां प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, सुधाकर पालीवाल, सतीश गुप्ता, इरफान प्रधान आदि लोग मौजूद रहे|