सपा विधायक के गढ़ में कांग्रेस का धरना बिना अनुमति होने पर पुलिस ने रोका

Uncategorized

kangresफर्रुखाबाद:(कमालगंज) कांग्रेस पार्टी के विशाल धरना प्रदर्शन के लिये चिन्हित व्लाक परिसर में धरना करने को लेकर पड़ रही कुर्सी पंडाल आदि पुलिस ने हटवा दिया| बाद में कांग्रेसियों के विवाद के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर धरने की अनुमति मिल सकी|

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के लिये जैसे ही पंडाल, कुर्सी, साउंड आदि व्लाक कार्यालय परिसर में पंहुचा तो बीडीओ राजाराम ने इस पर आपत्ति कर दी| उन्होंने कहा की बिना अनुमति के सरकारी भवन में कोई कार्यक्रम नही कर सकते| इस पर कांग्रेस नेताओ का विवाद हो गया| सूचना पर थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और मजदूरों को हडका कर सामान बाहर ले जाने को कहा| जिस पर कांग्रेसी कार्यकर्ता राजी नही हुये| जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा ने फोन पर जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह से बात की और अपनी समस्या बतायी| जिस पर डीएम ने व्लाक परिसर में धरना करने की अनुमति मौखिक रूप से दे दी|

जिसके बाद पुलिस बैक फुट पर आ गयी| कांग्रेस नेता डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने बताया की सपा के नेताओ ने जानबूझ कर यह कराया है | पुलिस भी सपा नेताओ के साथ मिली है| उन्होने बताया की धरना प्रदर्शन डीएम की अनुमति से व्लाक में ही होने जा रहा है|