भूमि विवाद में सहायक अध्यापक व उसके पुत्र को गोली मारी

Uncategorized

santosh 1फर्रुखाबाद:(राजेपुर) भूमि विवाद के चलते थाना क्षेत्र के ग्राम बमियारी निवासी संतोष पाठक व उनके 14 वर्षीय पुत्र राधव पाठक को गोली मार कर गम्भीर घायल कर दिया| पुलिस जाँच में जुटी है|

जूनियर हाई स्कूल ईमादपुर सोमवंशी के सहायक अध्यापक संतोष ने बताया की वह मंगलवार सुबह अपने पुत्र राघव के साथ खेत पर गये थे| उसके पास लाईसेंसी बंदूक भी थी| जिसे वह अपनी सुरक्षा के लिये रखते थे| तभी पहले से ही घात लगाये बैठे गाँव के ही वीरभान यादव , रणवीर यादव, धर्मवीर यादव, ईंद्रपाल आदि ने पहले उनसे मारपीट कर बंदूक छीन ली और बाद में उसी बंदूक व कुछ अन्य अबैध अथियारो से संतोष व उनके पुत्र पर ताबड़तोड़ गोली चला दी| संतोष के सर में किसी घारदार हथियार से भी वार किये गये| घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला बताया गया है| संतोष ने बताया की आरोपी उनकी बंदूक भी लूट ले गये|

गम्भीर हालत में दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया| अस्पताल में कांग्रेस नेता डॉ० दिनेश अग्निहोत्री व एडवोकेट राजेश पाठक भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| घटना स्थल पर निरिक्षण करने के बाद लोहिया अस्पताल पंहुचे थानाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने घायलों से पूछताछ की| उन्होंने बताया की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी