बहन व उसकी पुत्रियों को पीट-पीट कर किया मरणासन्न

Uncategorized

dingaa devi copyफर्रुखाबाद:(राजेपुर) अपनी गरीब बहन का आशियाना कब्जा करने के चक्कर में पूर्व सैनिक ने बहन व उसकी बेटियों को भाई व पत्नी की मदद से मार-मार कर मरणासन्न कर दिया| गम्भीर हालत में सभी को लोहिया अस्पताल भेजा गया है|

थाना क्षेत्र के ग्रामशेराखार निवासी बच्चूलाल वाल्मीकि बम्बई में मजदूरी करता है| उसकी पत्नी डीगा देवी बच्चों के साथ घर पर रहती है| बड़ी पुत्री सपना का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विनायक नगला निवासी मुकेश वाल्मीकि के साथ हुआ है| जो पिछले दो महीने से घर पर ही आयी हुई थी| डीगादेवी ने बताया की वह आबादी की जमीन पर बीते 30 वर्ष से रह रही है|

उसका भाई पूर्व सैनिक मधूबन भी उसी गाँव में ही रहता है| डिंगा देवी ने आरोप लगाया की मधुबन उसके मकान पर कब्ज़ा करना चाहता है| सोमबार को सुबह डींगादेवी अपने मकान पर नया दरवाजा लगवा रही थी| तभी उसकी डिंगादेवी की माँ शांतिआ आगयी और दरवाजा लगा रहे कारीगरों को हड़का दिया| जिस पर विवाद शुरू हो गया| शांति ने दरवाजा लगाये जाने की जानकारी मधुबन को दी| जिसके बाद मधुवन अपनी पत्नी सोनी, छोटा भाई विकास अपनी पत्नी पुष्पा के साथ मौके पर पंहुचा और अपनी बहन डिंगादेवी, उसकी पुत्री ज्योति, बड़ी पुत्री सपना व दो अन्य बहनों को मार-मार कर अधमरा कर दिया| घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गये| सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जिसमे ज्योति की हालत चिंताजनक बतायी गयी है| पुलिस मामले की जाँच में जुटी है|