डीएम ने झंडी दिखाकर रवाना की स्कूल चलो रैली

Uncategorized

dm,sp bsaफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| जिसमे नगर क्षेत्र के लगभग सभी परिषदीय विधायलो के बच्चो ने सहभाग किया|

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी मैदान में आयोजित कि गयी सर्व शिक्षा अभियान तहत स्कूल चलो अभियान रैली में पंहुचे पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने सरस्वती पूजन किया| इसके पश्चात डीएम, एस पी ने गुब्बारे छोड़े| सरस्वती शिशु मंदिर फतेहगढ़ ने सरस्वती बंदना की| एसबी रोजी स्कूल की छात्रा शालिनी यादव ने डीएम व एस पी के बैच लगाये|

जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया| रैली फतेहगढ़ के मुख्य मार्गो से निकाली गयी| जिसमे बढ़पुर व्लाक के स्कूलो के अलावा नगर क्षेत्र के सभी 71 विधालयो व मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त स्कूलो के बच्चों व शिक्षको ने हिस्सा लिया| रैली के उपरांत बच्चो को बिस्किट के पैकेट वितरित किये गये| डीएम नरेन्द्र कुमार सिंह ने अभियान को आगे बढ़ाने के लिये सभी शिक्षक संगठनो को आगे आने का आवाहन किया|

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह, जिला विधालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, प्रदीप यादव, भारती मिश्रा, मीना यादव, अरफान अली, नीरज शुक्ला, रीना गंगवार व मनोज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे|