गिहार बस्ती में डीएम के आने से पूर्व चले ईट-पत्थर

Uncategorized

lkula schoolफर्रुखाबाद: गिहार बस्ती लकूला में अतिरिक्त कक्षा कक्ष ने निर्माण से पहले ही विरोध शुरू हो गया है| शुक्रवार को डीएम कक्षों का शिलान्यास करने वाले थे उनके आने से पहले ही बस्ती के कुछ लोगो ने इसका विरोध कर काम बंद करा दिया| आपस में पत्थर भी चल गये|

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाग़ लकूला में दो कक्षों का निर्माण 2011 के चार लाख रुपये की लगत से कराया जा रहा है| जिसके लिये नीव भी खोद दी गयी थी| भवन प्रभारी सोमनाथ दीक्षित ने बताया की बीते दिन भी बस्ती की कुछ महिलाओ ने इसकाविरोध कर दिया था|

शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार लकूला बस्ती में इन्ही कक्षों का शिलान्यास करने के लिये आने वाले थे| इसके कुछ समय पूर्व बस्ती के अमर पाल ने अपनेसाथियों के साथ आकर विरोध कर दिया| मजदूरों को धमकाकर काम बंद करा दिया| जिसके बाद एक दुसरे पर पत्थर भी चलाये| विवाद होता देख बस्ती के कुछ लोगो ने बीच बचाव कर विवाद समाप्त करा दिया| लेकिन मजदूरों में दहशत है|