लोहिया अस्पताल के 70 प्रतिशत कर्मचारी मिले गायब

Uncategorized

cm ashok kumarफर्रुखाबाद: नगर मजिस्ट्रेट ने सुबह-सुबह लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया तो कर्मचारी व डाकटर के नाम पर उन्हें महज चंद लोग ही मौके पर मिले| सीएम ने सभी गायब कर्मचारीयो की लिस्ट बना ली है| जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी|

प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह सुबह तकरीबन आठ बजे लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया तो अस्पताल में केबल बदहाल मरीज ही नजर आये| अधिकतर डाकटर व कर्मचारी गायब मिले| सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी की उपस्तिथि चेक की तो पोल खुली| सुबह पैरामेडिकल विभाग से अकलीम अहमद, चक्र सिंह यादव, सुधाकांत मिश्रा, गीता देवी, दीपक, सतीश, ए के गुप्ता, माधवी बहेलिया, डी के लाल सहित कई लोग गायब मिले| तकरीबन नौ बजे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के सामने चक्र सिंह यादव, सुधाकांत मिश्रा उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये|

इसके साथ ही आयुष में डॉ० जमीरुद्दीन सिद्दीकी, राजेश कुमार, गौरव कुमार, रजत कुमार खुसार अंसारी आदि गायब थे| वही एनआरएचएम में नीतू वर्मा, अमित मिश्रा, दीपक अवस्थी, फरहनाज उपस्थित नही थे| शिखा को सीएल पर बताया गया| इसके साथ ही डॉ० बीबी पुष्कर, डॉ० अशोक कुमार, डॉओ योगेन्द्र कुमार, डॉ० अजय कुमार सहित अन्य कई डाक्टर भी उपस्थित नही मिले| नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने बताया की सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों की रिपोर्ट बना कर जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान को सौपी जायेगी|