महिला दिवस पर सपा, बसपा व भाजपा नेता एक मंच पर

Uncategorized

08_03_2015-08fkb9-c-2फर्रुखाबाद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ के उत्पीड़न के खिलाफ सपा, बसपा व भाजपा नेता एक ही मंच पर नजर आये| सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया| लेकिन बड़े अधिकारियो की पत्नियों ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया|

शहर के लोहाई रोड स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में पंहुची नगर पालिका चेयर मैंन वत्सला अग्रवाल ने कहा कि समाज को माँ, बहन, बीबी कि भूमिका अदा करती है समाज को उनका सम्मान करना चाहिए लेकिन यह हो नही पा रहा है| रानी पांडेय ने भ्रूण हत्या पर चिंता जतायी।

डा.अनीता रंजन ने कहा ने कहा कि बहू को बेटी मानें तो तमाम समस्याएं खत्म हो जाएंगी। डा.अनीता यादव ने नारी को शक्ति स्वरूपा बताया। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। कायमगंज की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम से किनारा किया ही साथ ही साथ मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए अधिकारियों की पत्नियां भी नहीं आईं। अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गयी। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।
भाजपा नेता सुमन राठौर, मीरा सिंह व चित्रा अग्निहोत्री, चमन शुक्ला, सरला राजपूत, अलका राजपूत, जमुर्रद बेगम, पूर्णिता राठौर, सूफिया खान, प्रमिला यादव भी मौजूद रहीं।