हाईवे पर डीसीएम ने किशोर को कुचला, चचेरा भाई घायल

Uncategorized

arun kumar 2फर्रुखाबाद: साइकिल से अपने चार वर्षीय चचेरे भाई पुष्पेन्द्र पुत्र आलोक को बिठा के ले जा रह ग्राम गांधी निवासी 11 वर्षीय अरुण पुत्र छविनाथ वाथम को इटावा बरेली हाईवे पर तेज रफ़्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे अरुण की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि पुष्पेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम गांधी से कुछ दुरी पर चैनपुुर गांव में अरुण के बाबा श्रीराम वाथम रहते है| अरुण उनसे मिलने के लिए साइकिल से अपने चचेरे भाई पुष्पेन्द्र को लेकर निकला| तभी गांधी गांव इटावा बरेली हाईवे पर फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार डीसीएम न ओवर टेक करने के चक्कर में अरुण के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पुष्पेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया| पुलिस ने डीसीएम को पकड़ लिया|

परिजनों ने घायल पुष्पेन्द्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| अस्पताल में मृतक की माँ सुनीता, दादी देवकी भी पंहुच गयी| जिस्नका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|