सलीम की हत्या के बाद घर पर मातम

Uncategorized

slim devrampuirफर्रुखाबाद:(कमालगंज) जैसे ही सलीम की हत्या होने की खबर उसके गाँव देवरामपुर पंहुची तो कोहराम मच गया| परिजनों को उसका हंसता हुआ चेहरा नजर आ रहा था| लेकिन यह कोई मानने को तैयार नही की उसका सम्बन्ध अब इस दुनिया से नही है|

मो० सलीम की उसके दोस्त दीप त्रिपाठी ने प्रेमिका के कहने से हत्या कर दी| वाहनों के पंचर जोड़ने वाले सलीम के पिता के पिता अपने बेटे की मौत का गम बर्दास्त नही कर पा रहे है| घटना की जानकारी होने पर वह भी अपनी कमर पकड कर बैठ गये| अनायास ही जवान पर आया की या खुदा यह तूने क्या किया|

सलीम की एकलौती बहन जिसका विवाह हो चुका है वह भी पछाड़े खा-खा कर गिर रही है| उसका कहना है की हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए| लेकिन हत्या जिस वजह से की गयी वह लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है| फ़िलहाल पुलिस घटना को अंजाम देने वाले दीप के तीसरे साथी जिसने पुलिस की मुखबिरी की व दीप की प्रेमिका जिसके कहने पर दीप ने सलीम को मौत के घाट उतारा को बचाने का प्रयास कर रही है|