ब्रेकिंग न्यूज:पेट्रोल पम्प मैनेजर को दिन दहाड़े गोली मार लाखो की नकदी लूटी

Uncategorized

Untitled-1 copyफर्रुखाबाद: पेट्रोल पम्प से 5 लाख 59 हजार रुपये लेकर आ रहे सिबिल लाइन फतेहगढ़ निवासी पेट्रोल पम्प के मैनेजर अजय कुमार मिश्रा पुत्र विमल कुमार को नकाब पोस बदमाशो ने गोली मारकर नकदी लूट ली और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए| घायल को आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है|

थाना राजेपुर के ग्राम निविया के निकट कृष्णा फिलिंग स्टेशन है| जिसके मालिक कृष्ण वीर सिंह भी सिबिल लाइन फतेहगढ़ में ही रहते है| अजय मिश्रा बीते चार सालो से उनके पम्प पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है| सोमबार दोपहर बाद अजय मिश्रा एक सेल्स मैंन नीलेश कुमार निवासी पूर्वी गौटिया राजेपुर के साथ बैग में 5 लाख 59 हजार रुपये लेकर फतेहगढ़ स्थित बैंक आफ इंडिया में जमा करने के लिए बाइक से निकले| सेल्स मैंन पीछे बैग लेकर बैठा था| तभी पेट्रोल पम्प से कुछ दुरी पर निबिया चौराहे के निकट दो बाइक सबार पीछे से आये और पीछे से ही गोली चला दी| अजय मिश्रा ने बताया की गोली पीछे बैठे नीलेश के कान को छूटी हुई अजय मिश्रा के दाहिने कंधे में जा लगी| नकाबपोश बदमाशो ने तमंचा लहराते हुए नीलेश से बैग छीन लिया और फतेहगढ़ की तरफ भाग गए|

घायल अजय मिश्रा ने बताया की गोली व लूट की सुचना उन्होंने फोन से पेट्रोल पम्प मालिक कृष्ण वीर सिंह को दी| जिसके बाद घायल अजय को लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा से उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विजय यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे फ़ोर्स के साथ अस्पताल पंहुचे और घायल से घटना के विषय में जाँच पड़ताल की| जानकारी हों कांग्रेस नेता अजय कटियार, विजय कटियार आदि भी अस्पताल पंहुचे|

पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने जेएनआई को बताया की घटना के संबंध में टीमें गठित कर जल्द खुलाशा किया जायेगा|