अजीत पाण्डेय सहित नौ स्वच्छता अभियान से जुड़े

Uncategorized

bjp dilip, sushil, dhirendr brmaaफर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में जन संघर्ष समिति के संयोजक अजीत पाण्डेय सहित नौ लोगो को मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार ने इस अभियान से जोड़ा है| जो अपने साथ नौ लोगो को जोड़ेगे|

दिलीप भरद्वाज ने बताया की बीते एक जनवरी को फर्रुखाबाद में नौ लोगो के समूह ने स्वच्छता अभियान चलाया था| साथ ही प्रत्येक व्यक्ति ने अपने साथ नौ-नौ लोगो को जोड़ने का निर्णय लिया था| ऐसी क्रम में उन्होंने इस अभियान से जन संघर्ष समिति के अजीत पाण्डेय, व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अरुणप्रकाश तिवारी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, शमशाबाद के चेयर मैंन विजय गुप्ता, संस्कार भारती के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविन्द्र भदौरिया, संस्कार भारती के प्रांतीय नाट्य प्रमुख सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रमुख कवि कृष्ण कांत(अक्षर), अभिषेक त्रिवेदी, डॉ० विश्राम सिंह यादव को इस अभियान से जोड़ा गया है|

सभी को इस अभियान से नौ लोगो को जोड़ने की अपील की गयी है|