संदिग्ध रुप से जली धार्मिक प्रतिमा

Uncategorized

hanumanफर्रुखाबाद:शनिवार को मोहम्मदाबाद स्थित एक धार्मिक स्थल की प्रतिमा संदिग्ध परिस्थितियों में जल गयी| जिससे क्षेत्र में आक्रोश फ़ैल गया| पुलिस को घटना की सूचना दी गयी|

कोतवाली क्षेत्र के मेंन चौराहा मंडी रोड पर किसी तरह धर्मिक मूर्ति में आग लग गयी| जिससे मूर्ति का एक हिस्सा जल गया| घटना की जानकारी होने पर धार्मिक स्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी| कुछ बीजेपी नेता भी मौके पर पंहुचे| आग लगने का कारण पता नही चल सका है| हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है| उन्होंने कहा है कि यदि पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज नही किया तो संगठन आंदोलित होगा|

कोतवाल मोहम्दाबाद ने बताया की पुजारी ने दीपक जलता हुआ छोड़ दिया| जिससे यह घटना हुई| इसमे मुकदमा दर्ज करने की कोई बात ही नही|