बैंक के सुरक्षा गार्ड के गोली मारी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: घर से बैंक जा रहे मोहम्दाबाद क्षेत्र के ग्राम वनपोई सकबाई निवासी बैंक गार्ड रामनरेश पुत्र श्री कृष्ण को कुछ लोगो ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घ्याल हो गया| घायल को भोलेपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है| पुलिस मामले की जाँच में जुटी है|

अस्पताल में भर्ती रामनरेश ने बताया की वह सकबई स्थित आईडीवीआई बैंक में सुरक्षा गार्ड के पद तैनात है| उसके साथ ही उसका पुत्र रूपेंद्र भी गार्ड की नौकरी करता है| सोमबार को उसकी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक की डियूटी है| जिसके चलते उसने अपने पुत्र रूपेंद्र को कुछ पहले भेज दिया| सुबह तकरीबन 7 बजकर 30 मिनट पर जब रामनरेश डियूटी के लिए निकला| उसका कहना है की जब वह गांव के ही नेत्रपाल के घर केव सामने से निकला तो उसके घर के बाहर दो लोग खड़े थे|

जैसे ही वह कुछ दूर चला वह दोनों बाइक पर सबर होकर आये और उसको पीछे से गोली मार कर मोहम्दाबाद की तरफ भाग गए| गोली लगने से रामनरेश व्ही गिर गया| अवस्था में इसके पुत्र ने उसे भोलेपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| पुलिस ने अस्पताल पंहुच कर घटना के संबंध में जाँच की| घटना के पीछे गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद होने की बात की जा रही है|