भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित कई रहे गोल

Uncategorized

फर्रुखबाद: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के कार्यक्रम में मोर्चा के कई पदाधिकारी तो गायब थे ही साथ ही साथ जिलाध्यक्ष के ना पंहुचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष नाखुश नजर अाये| कार्य कर्ताओ ने जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया| जिसके बाद उन्होंने मोर्चा के जिला सदस्यता प्रभारी के पद के लिए एक पदाधिकारी के नाम कि तरफ इशारा भी कर गए है|

युवा मोर्चा ने जिले में कई जगह सदस्यता कैम्प लगाकर अभियान चलाया| जिसमे नगर क्षेत्र में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी के द्वारा लोहाई रोड पर अभियान चलाया गया| जिसमे पंहुचे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया| इस दौरान श्री सिंह के कहा कि देश में भारी संख्या में युवा बीजेपी से जुड़ रहा है| आने वाले 2017 को भाजपा पूर्ण बहुमत कि सरकार बनायेगीं| नगर में लगे कैम्प में कुल 135 सदस्य बनाये गये|

वही मोर्चा के जिलामहामंत्री शशांक शेखर के द्वारा याकूतगंज में कैम्प लगाकर सदस्य बनाये गये| जिसमे कुल 66 लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया गया| इस दौरान भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित महाजन नदारत रहे उनके साथ कई ने पदाधिकारी भी नजर नही आये|

इस दौरान नगर क्षेत्र में सदस्यता प्रभारी प्रबल त्रिपाठी, नगर महामंत्री प्रमोद वाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष मुकुल, नगर उपाध्यक्ष हैप्पी ठाकुर, सूरज भदौरिया, प्रमोद वाजपेयी आदि मौजूद रहे| वही याकूतगंज में रामवीर शुक्ला, राजीव सिंह, विपिन द्विवेदी, राहुल मिश्रा, राजन कटियार, रिक्की कटियार आदि मौजूद रहे|