मिस यूपी आशिमा, मिस फर्रू नम्रता, मिस प्रीटी इंडिया रुकशाना के सर ताज

Uncategorized

mish yupiफर्रुखाबाद: युवा मोहत्सव में कड़ाके की ठण्ड के बाद भी प्रतिभागियों का हौसला कम नही हुआ| लम्बी परीक्षा के बाद आखिर मिस फर्रुखाबाद का ताज नम्रता सिंह, मिस यूपी का ताज आशिमा चौहान व मिस प्रीटी इंडिया का ताज रुकशाना के सर रखा गया| अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार भी दिए गये|

कार्यक्रम का शुभारम्भ एमएलसी डॉ० असीम यादव, सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव, सुबोध यादव, डॉ० अनार सिंह यादव ने किया| yuvaमहोत्सव में एकल डांस में सुरभि गोस्वामी, शिवम शाक्य, नेहा वाजपेयी , शेखर, आकाश, संकल्प, आशुतोष, ईशा पाठक, शिवानी सक्सेना ने हिस्सा लिया| जिसमे शिखर को प्रथम, ईशा ने दूसरे स्थान व संकल्प ने तीसरा स्थान प्रात किया| वही ग्रुप डांस में ड्रीम ग्रुप प्रथम, अभय ग्रुप को दूसरा स्थान व शिखर लबली ग्रुप को तीसरा स्थान मिला| डांडिया में मिनी व दीक्षा ने वजी मारी| इसके साथ ही मॉडलिंग फ़र्रु० में सृष्टि दीक्षित ने मिस मॉडल, मिस्टर मंडल विशाल मिश्रा व आदिल हुसैन ने वजी मारी|

मिस्टर फर्रूखाबाद की पगड़ी आकाश दुबे ने पहनी| दूसरे व तीसरे स्थान दीपक सक्सेना व अभिमन्यु अवस्थी रहे| मिस फर्रुखाबाद का ताज नम्रता सिंह के सर सजा| मिस मॉडल यूपी का ताज ज्योति सिंह के नाम रहा| वही मिस यूपी का ताज इलाहबाद कि आशिमा चौहान के सर रखा गया| दूसरे स्थान पर रेखा चौहान व तीसरे स्थान पर डॉ० प्रिया सिंह रही|

मिस मंण्डल आफ इंडिया के ख़िताब पर पड़ोसी जनपद शहजहांपुर कि समीक्षा मिश्रा ने कब्ज़ा किया| मिस प्रीटी इंडिया के का ताज दिल्ली कि रुकशाना के नाम रहा| महोत्सव में कुल 21 लोगो को विभिन्य क्षेत्रो में सराहनीय कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया|
इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा, संजीव मिश्रा बाबी, पुष्पेन्द्र राजपूत, डॉ० जितेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे| संचालन आकाश मिश्रा, अंकिता मिश्रा, अभिलाष मिश्रा ने किया|