कांग्रेस की गलती से बनी भाजपा की सरकार : मायावती

Uncategorized

15_01_2015-15_up_00लखनऊ:बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज अपने जन्मदिन पर भाजपा के साथ सपा और कांग्रेस पर जमकर भड़की। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार भी भोली जनता को सिर्फ सपने ही दिखा रही है।

अपने जन्मदिन का केक काटने के बाद लखनऊ में पार्टी कार्यालय में मायावती ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई भी करिश्मा नहीं किया, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों से परेशान हो चुकी जनता ने केंद्र में भाजपा की सरकार बना दी।

कांग्रेस की गलती, भाजपा को लाभ

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की गलत नीतियों का पूरा लाभ लिया। हम तो लगातार साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस को बाहर से समर्थन दे रहे थे। भाजपा के साथ और कांग्रेस दलित कार्ड खेल रही है। केंद्र की सरकार अब दलितों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियो के लिए काम कर रही है।

भाजपा स्टंट के सहारे बना रही राज्य में सरकारें

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी स्टंट के सहारे देश के कई राज्य में सरकार बना रही है, लेकिन बसपा को चुनावी स्टंट से फर्क नही पड़ता है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दलितो को रिझा रहे हैं। दलितों के घर अगर मोदी भी खिचड़ी खाएं तो कोई फर्क नही पड़ेगा। भाजपा ने देश में अच्छे दिन के सपने से जनता को गुमराह किया। इस पार्टी ने आम जनता को प्रलोभन भरे सपने दिखाए थे। अब हकीकत सामने आ रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश में साम्प्रदायिकता व जातिवाद काफी बढ़ा है। जिससे लोग परेशान है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों तथा धन्नासेठों को अधिक लाभ देने की योजनाएं तैयार कर रही ह। इसी कारण देश की जनता कुछ ही महीने मे केंद्र सरकार से परेशान है। बसपा सुप्रीमो ने कह कि इस बार अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आधे से ज्यादा कम हुई हैं लेकिन भाजपा सरकार ने सिर्फ पेट्रोल के दाम घटाए। वह भी नाम मात्र का। उन्होंने कहा जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल व डीजल के दाम बहुत बढ़ी मात्रा में कम हुए हैं तब फिर केंद्र सरकार देश की जनता को अधिक लाभ क्यों नहीं दे रही है।

निशाने पर सपा सरकार

बसपा सुप्रीमो ने इस बाद उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से फेल रही है। कानून व्यवस्था पर सपा सरकार पूरी तरह फेल है। इसी कारण से प्रदेश में कोई भी बड़ा आदमी उद्योग लगाने से हिचक रहा है। बेरोजगारी तथा गरीबी बढ़ती ही जा रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ी होने के कारण नही आ रहा निवेश। सरकार निवेश लाने के लिए दर दर पर जाकर मिन्नते कर रही है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश जाकर भी निवेशको से मिन्नतें हो रही हैं। अब प्रदेश के साथ केंद्र सरकार की हर खराब योजना का जमकर विरोध करेंगे।

दिल्ली चुनाव अभियान की शुरुआत

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर दिल्ली चुनाव के अभियान की शुरुआत करने के साथ ही अपनी पुस्तक और कलेंडर का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि बसपा देश में कहीं पर भी पूंजीपतियो के बल पर चुनाव नही लड़ती बीएसपी है। पार्टी के पास अपनी ताकत है। हम अपने बल पर चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पर पैसे लेने का गलत आरोप लगाया जाता है। बसपा पर पैसे लेने के आरोप गलत है।

पतझड़ में टूट जाते हैं खराब पत्ते

उन्होंने बिना नाम लिए जुगुल किशोर पर हमला बोला। मायावती ने कहा कि पतझड़ में खराब पत्ते पेड़ से टूट जाते है। वह नेतागिरी की बात करते हैं जो अपने बेटे को विधानसभा का चुनाव भी नही जिता सके थे। उन्नाव में शव मिलने पर मायावती ने कहा कि इस घटना ने जनता को भयभीत किया है। उन्नाव में मिले शवो की सीबीआई से जांच कराई जाये। उन्होंने बुलंदशहर में बीएसपी प्रत्याशी धर्मेंद्र चौधरी की हत्या पर काफी दुख जताया।

बढ़ रहा बसपा का जनाधार

इसके बाद उन्होंने कहा कि बसपा का जनाधार दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है। भले ही हमको एक भी सीट न मिलने पर भी पार्टी का वोट बैंक बढ़ा। इसके बाद भी विरोधी पार्टियां दलितों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दलित हमेशा हमारे साथ था और आगे भी रहेगा। वह किसी के भी बहकावे में आने वाला नहीं है। देश में इस बार भाजपा को सिर्फ 17 करोड़ वोट मिले हैं। देश में 31 फीसदी वोट पाकर बीजेपी केंद्र में आई। बीजेपी को यूपी में 58 फीसदी लोगो ने नकार दिया,लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 42 फीसदी वोट मिले।

बंद हो गईं कल्याणकारी योजनाएं

उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन हर जिले में व्यापक रूप से जन्मदिन मनाया जा रहा है। जन्मदिन पर गरीबो की मदद की जाती है,सपा सरकार ने जहहित के सभी कार्यक्रम बंद कर दिए। जन्मदिन पर कई जनकल्याणकारी योजनाओ को शुरू किया था, जिनको सपा ने बंद किया। गरीबो को लाभ पहुंचाने वाली योजनाए सपा ने बंद की हैं। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता सर्वसमाज में गरीबों क साथ ही सभी असहायो की मदद जारी रखें।