सांसद ने खुद चलाकर परखी विकलांगो के उपकरणों की गुणवत्ता

Uncategorized

MUKESH RAJPUTफर्रुखाबाद: विशाल विकलांग मेले किलगभग सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| जिसका जायजा देने कार्यक्रम स्थल पंहुचे सांसद मुकेश राजपूत ने विकलांगो के उपकरण चेक किये तथा ट्राई साइकिल को खुद चलाकर देखा|

सातनपर आलू मंडी के सामने आयोजित होने वाले विशाल विकलांग मेला निशुल्क क्रतिम अंग व उपकरण वितरण समारोह बड़ी संख्या में आयोजित होने जा रहा है| इस तरह का यह पहला कार्यकम होगा जिसमे इतने बड़े पैमाने पर विकलांगो के उपकरण वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हो| केंद्र सरकार के द्वारा विकलांगो के लिये इतने बड़ी संख्या में उपकरणों के वितरण किये जाने कि खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय है| वही समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे केन्द्रीय मंत्री सामजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के स्वागत को लेकर भी भाजपा पूरा जोर लगा रही है| कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी को होना है|

सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम स्थल पर पंहुच कर सभी उपकरणों का जायजा लिया| उन्होंने बताया कि तकरीबन दस विकलांगो को मोटर रिक्सा भी दिया जायेगा| सांसद ने कुछ ट्राई साईकिल को चलाकर देखा तथा उसमे मिली कमियों को कम्पनी के कर्मचारियों से जल्द सुधार के निर्देश दिये| कार्यक्रम के लिये लम्बे चौड़े पांडाल की व्यवस्था भी कि जा रही है| जिसमे तकरीबन 16 सौ विकलांगो के बैठने कि व्यवस्था कि गयी है|

इस दौरान सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री व जनपद सदस्यता प्रभारी विमल कटियार, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे|