जलभराब से परेशान लोगो ने किया मुख्य मार्ग तीन घंटे जाम

Uncategorized

jaamफर्रुखाबाद:बीते कई माह से जलभराव से जूझ रहे ग्राम नेकपुर कला में नागरिको ने प्रशासन की तरफ से कोई पहल होते ना देख फतेहगढ़ -फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया| जाम के तीन घंटे बाद सीएम के भरोसे के बाद जाम खुल सका|

नगर पालिका की लापरवाही और प्रशासन कि अनदेखी ने आखिर लोगो को सडको पर उतरने के लिये मजबूर का दिया| महिलाओ बच्चो के साथ भारी भीड़ नेकपुर क्रासिंग के पास एकत्रित हो गयी और जाम लगा दिया| देखते ही देखते सडक के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी|
जानकारी होने पर फतेहगढ़ कोतवाल कुंबरबहादुर सिंह, फर्रुखाबाद कोतवाल राजेश्वर सिंह, फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से मना कर दिया| लोगो ने नगर पालिका चेयरमैंन के खिलाफ जमकर नारेवाजी कि| अधिक समय होने के बाद नगर मजिस्ट्रेट महमूद आलम, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह भी मौके पर पंहुच गये| उन्होंने बातचीत से हल निकाल लेने कि बात कही| नगर मजिस्ट्रेट ने फ़िलहाल मशीन से जलभराव को खत्म करने का भरोसा किया इसके बाद कुछ स्थायी समाधान निकालने कि बात कही| जिअके बाद भीड़ ने जाम खोला|