फर्रुखाबाद महोत्सव में एक साथ झलक रही सभ्यता व संस्कृति

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीते तकरीवन एक सप्ताह से चल रहे फर्रुखाबाद महोत्सव में संस्कृति व सभ्यता एक साथ देखने को मिल रही है| गुरुवार को महोत्सव विभिन्य कार्यक्रमों से गुलजार रहा| दर्शको की भीड़ भी ठीक-ठाक नजर आयी| आज स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन में इस कार्यक्रम में देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रा सेनानियो को व उनके वंशजो को सम्मानित किया जायेगा. वही 2 बजे सर्वधर्म सम्मेलन होगा, इस सत्र में सभी धर्मो के धर्मगुरु अपने धर्मो की अच्छाइयों के बारे में चर्चा करेंगे. अपरान्ह 4 बजे आयुष एवं चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन किया गया था | आयुष डॉ आयुर्वेद के बारे में चर्चा कर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की अच्छाईयों के बारे में बताएँगे. रात्रि 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया| जिसमे देश के प्रमुख कवियो ने भाग लिया|

FARRUKHAABAD MHOTSAV  2014वन्य जीव जंतु एवं पर्यावरण गोष्ठी का शुभारम्भ डीएम ने किया
फर्रुखाबाद महोत्सव के अंतर्गत हुई वन्य जीव जंतु एवं पर्यावरण गोष्ठी का शुभारम्भ जिलाधिकारी एन०के०एस० चौहान व प्रभागीय वन अधिकारी डी०के० श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया| डा० एन०डी० सिंह ने दिन प्रतिदिन वनों को काटे जाने वेदना व्यक्त की| हरिश्चंद्र सिंह ने कूड़ा-करकट के निस्तारण पर जोर दिया| डा० श्याम निर्मोही ने वन्य जीव संरक्षण पर बल दिया| जवाहर सिंह गंगवार ने जन्सख्या वृद्धि पर चिंता जताई| डी०आर०डी०ओ० के विचित्र गंगवार ने पर्यावरण का महत्त्व बताया| कु० प्रियंका ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा लगाये अतः नहीं तो एक दिन ऐसा आएगा कि जब जीवन नष्ट हो जायगा| डा० रामकृष्ण राजपूत जी ने गंगा संरक्षण पर जोर देकर कहा कि गंगा की सफाई सभी लोगो करनी चाहिए|
सुधीर कुशवाह ने ईको क्लब के गठन पर जोर दिया| राजेश हजेला ने मिट्टी के दिन प्रतिदिन प्रदूषित होने पर चिंता जताई| संतोष प्रजापति तथा विक्रांत अवस्थी ने गंगा प्रदूषण रोकने पर जोर दिया| डा० राजकुमार सिंह रेंजर, ओंकार सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये| डा० विश्राम सिंह यादव, प्रभा कनौजिया ने वन संरक्षण की बात कही. गोष्ठी का संचालन अजीत यादव ने किया| डी०एफ० ओ० देवेश कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया. गोष्ठी में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए.

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सम्मानित
फर्रुखाबाद महोत्सव के संस्कृतिक पंडाल में आयोजित हुए स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी डॉ मोहम्मद कैशर खां ने की| इस अवसर पर सम्मान पाने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों में सर्वश्री विधान चन्द्र पुत्र रामेश्वर दयाल, डॉ प्रभात गुप्ता पुत्र डॉ ओमप्रकाश गुप्ता, जयपाल सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह, महिपाल सिंह पुत्र डॉ रामकृष्ण, महेश चन्द्र शुक्ला पुत्र सुदर्शन लाल शुक्ला, भुवनेश्वर वर्मा पुता रामचंद्र वर्मा, चन्द्र प्रकाश पुत्र प्यारेलाल दीक्षित, महेश चन्द्र गुप्ता पुत्र देवी सहाय गुप्ता, कन्हैयालाल श्रीवास्तव पुत्र वंशीधर, रामशरण सक्सेना पुत्र बांकेलाल सक्सेना, कैलाशचन्द्र रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय गिरधरलाल रस्तोगी, सतीश चन्द्र सक्सेना पुत्र कन्हैया लाल सक्सेना, अशोक कुमार पुत्र श्रीनिवास शुक्ला आदि हैं|

कालापानी की सजा के दौरान शहीद हुए स्वतन्त्रता सेनानी महावीर सिंह के भतीजे रावेन्द्र सिंह ने सम्मान ग्रहण किया| स्वतन्त्रता सेनानी सूरज प्रसाद की पत्नी लल्ली देवी, रामचंद्र की पत्नी उर्मिला देवी व एक अन्य स्वतंत्रता सेनानी सूरज मुखी ने सम्मान ग्रहण किया| स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके स्वतंत्रता सेनानी हरिश्चंद्र चतुर्वेदी को नगर मजिस्ट्रेट महमूद आलम अंसारी उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे| इस दौरान भारत सरकार के संस्कृतिक विभाग की ओर से आई टीम ने नाट्य प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया| कार्यक्रम का सञ्चालन कामिनी कौशल ने किया| इसके साथ ही सर्व धर्म सम्मेलन में कौमी एकता की बयार वही|