अंगूरीबाग में सहायता केंद्र को पुलिस चौकी घोषित करने की मांग

Uncategorized

DIGफर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एक कार्यक्रम में आये पुलिस उप महानिरीक्षक नीलाब्जा चौधरी से व्यापरियो ने अंगूरीबाग़ में बने पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस चौकी घोषित करने की मांग की है| श्री चौधरी ने इस संबंध में जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है|

शहर के अंगूरीबाग़ में स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित व्यापार मंडल के एक कार्यक्रम पंहुचे डीआईजी का व्यपारियो ने सम्मान किया| अंगूरीबाग़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे पुलिस चौकी घोषित करने की मांग कि गयी है| डीआईजी ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिया कि जल्द उनकी मांग पर विचार किया जाएगा|

इस दौरान रविन्द्र प्रकाश, इकलाख खान, डॉ दिनेश अग्निहोत्री, अरुण प्रकाश तिवारी, संजीव मिश्रा बाबी, पुलिस अधीक्षक विजय गुप्ता, सीओ योगेन्द्र कुमार सिंह, दरोगा कुलदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे|