फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने निरस्त की प्राथमिक शिक्षको की प्रमोशन सूची

Uncategorized

फर्रुखाबाद: मंगलवार देर रात जिलाधिकारी एन के एस चौहान ने तीन दिन पहले जारी हुई परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक शिक्षको के प्रमोशन की सूची को निरस्त कर दिया है| अधिकांश शिक्षको ने प्रमोशन सूची जारी होने के दिन या अगले दिन नया चार्ज ले लिया था और मिठाइयों का दौर भी जमकर चला| मगर जिलाधिकारी के नए आदेशो के बाद प्रोन्नति पाये शिक्षको में मायूसी छा गयी है| जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने सूची के निरस्त होने की पुष्टि की है| निरस्त होने के पीछे के कारणों को वे स्पष्ट नहीं कर सके|

[adrotate banner=”2″]

प्रमोशन सूची जारी होने और रोके जाने के पीछे राजनैतिक कारण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को मुख्य वजह माना जा रहा है| प्रमोशन के लिए तैयार सूची के जारी होने में समय लगाया जा रहा था और अन्तोगत्वा धरना प्रदर्शन के बाद जारी हुई थी| शिक्षक सूची को समय से जारी न करने के पीछे पहले मनचाही पोस्टिंग में वसूली के आरोप लगा रहे थे| और अब जब कि सूची रोक दी गयी है तब नयी चर्चाये सुर्खियां बनने लगी है| बेसिक शिक्षा में गलत कार्यो को संरक्षण देकर राजनैतिक दखल रखने वाले जनप्रतिनिधि के मनचाहे तबादले न हो पाने के कारण सूची को निरस्त कराया गया है| ऐसा अब चर्चा-ए-आरोप लगाये जा रहे है|