डेयरी सचिव को गोली मारने में पांच पर मुकदमा

Uncategorized

devendr pappu rajepaurफर्रुखाबाद;(राजेपुर) डेयरी सचिव को गोली मारने के मामले में पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक ग्रामीण को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नही पंहुची है

थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ भूरे(35) की पड़ोसी गांव बमियारी में दूध डेयरी है। बीते रविवार की शाम देवेंद्र सिंह उर्फ भूरे डेयरी पर थे। तभी गांव के धर्मेंद्र ¨सह, जगवीर ¨सह, राहुल, कल्लू, धनी ¨सह हथियारों से लैस होकर दुकान पहुंचे तथा गालीगलौज करने लगे। बंदूक से देवेंद्र सिंह के गोली मार दी। इससे देवेंद्र सिंह घायल हो गये। देवेंद्र सिंह उर्फ भूरे के भाई जितेंद्र सिंह ने थाने में जोगराजपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह , उनके बेटे जगवीर सिंह तथा राहुल, कल्लू व धनी सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि धर्मेंद्र सिंह ने अपनी दोनाली बंदूक से गोली चलाई।

धर्मेंद्र के सभी साथी असलहों से लैस थे। पुलिस ने राहुल के पिता गो¨वद ¨सह को हिरासत में ले लिया है। देवेंद्र ¨सह की गांव के गो¨वद से पुरानी रंजिश चल रही है। 12 अक्टूबर को देवेंद्र सिंह ने साथियों के साथ गो¨वद सिंह के घर में घुसकर मारपीट की थी। उपेंद्र सिंह ने देवेंद्र सिंह उर्फ भूरे, उनके पिता श्यामवीर सिंह , शैलेंद्र सिंह व जितेंद्र ¨सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामऔतार वर्मा ने बताया कि गोविन्द सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।