कर्मचारी संध के चुनाव में जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Uncategorized

chunav rajykarmcahriफर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में हुये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संध के चुनाव में जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया| वही मंत्री पद पर मतदान हुआ|

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संध के लिये जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री व सम्प्रेक्षक पद पर चुनाव होंने थे| लेकिन जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर किसी भी प्रतिद्वंदी के चुनाव ना लड़ने से जिलाध्यक्ष पद पर यश कुमार का एक बार फिर से कब्ज़ा हो गया| इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेश कुमार को निर्विरोध घोषित किया गया है| संप्रेक्षक पद पर कमलेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया|

मुकाबला केबल मंत्री पद के लिये था जिसमे सुनील दयाल व राकेश कुमार मैदान में थे| इस चुनाव को लेकर कुल 61 मत पड़े जिसमे राकेश को 27 मत तथा सुनील कुमार को 34 मत मिले| सुनील ने राकेश को आठ मतो से पराजित कर दिया|

चुनाव प्रक्रिया में पंकज शुक्ला, संजीव कुमार व नारायणी देवी व शेषनारायण सचान ने मतो की गणना की|