खुली-खुली बाजार बंदी, व्यापरियो ने फूंका बार एशोसिएशन का पुतला

Uncategorized

putalaफर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वनवारी लाल कंछल के साथ व्यायालय परिसर में मारपीट किये जाने के विरोध में पुरे प्रदेश को बंद कराने की घोषणा की गयी| लेकिन बाजार बंदी खुली-खुली सी नजर आयी| वही कुछ व्यापारियों ने आक्रोशित हो कर बार एशोशिएशन यूपी का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया|
गुरुवार को सुबह तकरीबन नौ बजकर तीस मिनट पर संगठन के सभी व्यापारी मित्तूकूंचा नुक्कड़ पर एकत्रित हुये| वंहा से सभी जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी के नेतृत्व में बाजार बंद कराने के लिये निकले| लेकिन पूर्ण बंदी नही हो सकी| 12 बजते बजते लगभग सभी दुकाने खुल गयी| जब व्यापारी व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारे लगा कर चौक की तरफ दुकाने बंद कराने के लिये जा रहे थे तो कुछ व्यापारियों ने मुर्दाबाद के नारों के साथ बार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के पुतले में आग लगा दी| कुछ व्यापरियों ने यह करने से मना भी किया लेकिन वह नही माने और उन्होंने पुतले को आग लगा दी|
baajarवकीलों की संस्था के पुतला दहन की बात पर व्यापारी आपस में ही भीड़ गये| लेकिन तब तक पुतला जलकर राख हो गया था| व्यापार मंडल के नेता पुन्नी शुक्ला ने बताया की पुतले को आग लगाने में व्यापारी फुरकान व बाबी गुप्ता की योजना थी| वह लोग व्यापार मंडल में नही है| जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी ने बताया की अधिब्क्ताओ का पुतला फूंकने में व्यापार मंडल का कोई हाँथ नही है| ना ही उनके किसी पदाधिकारी ने पुतला फूंका है| उन्होंने व्यापार मंडल के इसमे शामिल होने की बात से इंकार किया है|
व्यापार मंडल के प्रयास के बाद जादातर बाजार खुला रहा| जिस पर व्यापारी नेताओ का कहना है की दोपहर तक सभी बाजार बंद रहा दोपहर के बाद दुकाने खुली है| लेकिन पुतला फूंकने के मामले में व्यापारी चुप्पी साधे हुये है|
इस दौरान बंटी सरदार, पुन्नी शुक्ला, सौरभ दीक्षित, विशाल दुबे, अरविन्द भारद्धाज, मनोज मिश्रा, किशन कनैहा सक्सेना आदि व्यापारी नेता आदि मौजूद रहे|